सिरदर्द हमेशा तनाव या साइनस का संकेत नहीं, कभी-कभी इसकी जड़ पेट में छिपी होती है

गैस्ट्रिक सिरदर्द क्या है?
कितनी बार ऐसा हुआ है कि अचानक सिर में धड़कता दर्द महसूस हुआ और आपने उसे सिर्फ तनाव मान लिया? अक्सर हम इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन कई बार यह पेट में गैस, अपच या एसिडिटी के कारण भी हो सकता है। इस स्थिति को आम भाषा में गैस्ट्रिक सिरदर्द या गैस्ट्रिक हेडेक कहा जाता है। गैस्ट्रिक सिरदर्द सामान्य साइनस या टेंशन हेडेक से अलग होता है। यह तब होता है जब पेट और पाचन तंत्र में गड़बड़ी होती है। पेट और मस्तिष्क का आपसी संबंध बहुत गहरा होता है। जब पेट में असंतुलन आता है, तो शरीर प्रतिक्रिया देता है और यह दर्द सिर तक पहुंच सकता है।

गैस्ट्रिक सिरदर्द के सामान्य कारण

मसालेदार और भारी भोजन, अनियमित खाने का समय, ज्यादा चाय, कॉफी या तैलीय भोजन l लगातार तनाव या नींद की कमी, गैस्ट्रिक समस्या, एसिडिटी, अपच या कब्ज, इन कारणों से पाचन तंत्र प्रभावित होता है और शरीर सिरदर्द के रूप में संकेत देता है।

कब होती है समस्या और इसे कैसे पहचानें?

Bangaloregastrocentre की रिपोर्ट के अनुसार, गैस्ट्रिक सिरदर्द और गैस्ट्रिक माइग्रेन में अंतर समझना जरूरी है।

गैस्ट्रिक सिरदर्द: हल्का या लगातार बना रहने वाला दर्द, गैस्ट्रिक माइग्रेन: तेज, धड़कन जैसा दर्द, रोशनी और आवाज़ से परेशानी, मितली या उल्टी, बार-बार होने वाले गैस्ट्रिक सिरदर्द को नजरअंदाज न करें। लगातार सिरदर्द क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस, पेप्टिक अल्सर, गालब्लैडर की बीमारी, इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है।

कब डॉक्टर से मिलें?
यदि आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से परामर्श लें:

सिरदर्द हफ्ते में दो बार या अधिक बार, बिना कारण वजन कम होना, लगातार उल्टी या तेज पेट दर्द

घरेलू उपायों से राहत न मिलना

जरूरत पड़ने पर एंडोस्कोपी या अन्य जांच से पाचन तंत्र की स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। इलाज केवल दर्दनिवारक दवा पर निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि पाचन सुधारना आवश्यक है।

राहत और बचाव के उपाय

समय पर और हल्का, संतुलित भोजन करें, मसाले और तैलीय भोजन कम करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, नींद पूरी करें और तनाव कम करें l पेट की समस्याओं को अनदेखा न करें l समय पर ध्यान देने से गैस्ट्रिक सिरदर्द को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

गैस्ट्रिक सिरदर्द की गंभीरता समझें

गैस्ट्रिक सिरदर्द सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि शरीर का चेतावनी संकेत भी हो सकता है। यदि बार-बार सिर में दर्द महसूस हो रहा है और साथ में पेट में परेशानी, गैस या एसिडिटी भी हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। पेट और मस्तिष्क के बीच का संबंध आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सिर में चढ़ी गैस या गैस्ट्रिक सिरदर्द आम टेंशन से अलग होता है। इसके पीछे पाचन तंत्र की समस्या, अनियमित भोजन और जीवनशैली का असंतुलन होता है। समय पर सही आहार, पर्याप्त पानी, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण से राहत मिल सकती है। यदि समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी नई गतिविधि या उपचार को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें। TARANG VOICE किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़े

https://www.tarangvoice.com/why-does-thirst-increase-after-eating-outside-food-know-the-scientific-reasons/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here