लखनऊ, 2 अप्रैल 2026: लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड पॉलिसी (IGP) में फ्रैंकफिन एजुकेशन ग्रुप द्वारा आयोजित ‘Wings To Your Future’ थीम पर भव्य मेगा करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को स्किल्स और आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।
एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर पर फोकससेमिनार में एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में करियर बनाने पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि 2030 तक इस सेक्टर में 8% से अधिक की वार्षिक ग्रोथ होने की उम्मीद है, जिससे युवाओं के लिए लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी।छात्रों ने सेमिनार में सक्रिय रूप से भाग लिया और करियर संबंधी अपने सवालों के जवाब लिए। फ्रैंकफिन के विशेषज्ञों ने छात्रों को सेक्टर की संभावनाओं, स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज का युवा न सिर्फ सपने देखे बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए तैयार भी रहे। स्किल, नॉलेज और आत्मविश्वास के साथ आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।”युवाओं में बढ़ा उत्साहसेमिनार के दौरान युवाओं में करियर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई छात्रों ने बताया कि इस सेमिनार ने उनके भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगाई है।
फ्रैंकफिन एजुकेशन ग्रुप के अधिकारियों ने कहा कि वे युवाओं को बेहतर करियर गाइडेंस और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।यह मेगा करियर सेमिनार युवाओं को सही दिशा देने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



