गाजियाबाद, 2 अप्रैल 2026: आरकेजीआईटी कॉलेज में लाइव कंसर्ट के दौरान हुई घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। गायिका सुनंदा शर्मा के पैर छूने की कोशिश करने वाले छात्र को अब गायिका ने खुद माफ कर दिया है। सुनंदा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि छात्र का इरादा गलत नहीं था, बस प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत हो गया।

शनिवार को आरकेजीआईटी कॉलेज में सुनंदा शर्मा लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। इसी दौरान एक छात्र अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करने लगा। गायिका असहज हो गईं और शो बीच में ही छोड़कर चली गईं। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी थी।सुनंदा ने माफी का किया अनुरोधरविवार को सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

“थोड़ी सी गड़बड़ हो गई। सब डर गए, मैं भी डर गई। स्टेज पर मेरा रिएक्शन भी काफी तेज आया। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। सुनने में आया है कि कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। मैं अनुरोध करती हूं कि उन्हें माफ कर दें। मैंने भी माफ कर दिया है।”सुनंदा ने आगे कहा कि जब कोई आपको प्यार करता है तो उसका एक तरीका होता है। कभी-कभी वह तरीका गलत हो जाता है, लेकिन इरादा गलत नहीं होता। उन्होंने छात्र के प्यार के लिए आभार भी जताया।

छात्र ने भी मांगी माफी

उसी दिन छात्र ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा, “मैं वही छात्र हूं जिसने सुनंदा जी के पैर छूने की कोशिश की थी। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने उन्हें हर्ट नहीं करना चाहता था। मैं माफी मांगता हूं। अगर आप मुझे माफ कर देंगी तो कॉलेज प्रबंधन भी माफ कर देगा।” वीडियो के अंत में छात्र ने कान पकड़कर माफी मांगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाबता दें कि इससे पहले भी सुनंदा शर्मा के एक फैन ने लाइव कंसर्ट के दौरान उनके पैर छूए थे, तब सुनंदा ने खुद आगे बढ़कर उस फैन को गले लगा लिया था। आरकेजीआईटी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सुनंदा शर्मा की उदारता की तारीफ कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here