5 February Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित आज का राशिफल

आज गुरुवार, 5 फरवरी 2026 का दिन है। आचार्य मानस शर्मा के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, उन्नति और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। जहां कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपके चारों ओर सकारात्मक माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। बेवजह के विवादों से दूर रहें, नहीं तो कानूनी परेशानी हो सकती है। आत्मनिर्भर होकर काम करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

नए घर या संपत्ति की खरीद के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से किसी बात पर मतभेद संभव है, इसलिए वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में विवाद से दूरी बनाकर रखें। संतान शिक्षा के लिए बाहर जाने का मन बना सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज आप कुछ खास कर दिखाने के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी को प्रमोशन या सफलता मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। पिता की सलाह लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सतर्कता की मांग करता है। शत्रुओं से सावधान रहें और अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भर रहना जरूरी होगा। कोई पुराना फैसला आपको परेशान कर सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप नए काम की शुरुआत के लिए प्रेरित रहेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी होगी। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। पैतृक संपत्ति को लेकर चर्चा हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बातचीत में संयम रखें। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठों की सलाह जरूरी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको फोकस बनाए रखने की जरूरत है। मन भटक सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में समय अनुकूल है। शेयर मार्केट में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है। कामकाज में संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज आपके लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ईश्वर की कृपा से रुके काम पूरे होंगे।

Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत फलादेश के लिए कुंडली विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। TARANG VOICE इसका पुष्टि नहीं करता

यह भी पढ़े

https://www.tarangvoice.com/february-5-history-major-events-in-india-and-the-world/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here