कर्क और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
आज 20 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि से कुंभ राशि में होगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य और चंद्रमा की मकर राशि में युति कई राशियों के लिए शुभ योग बना रही है। आइए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा से चंद्र राशि पर आधारित आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यों में धैर्य रखें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। यात्रा से फिलहाल बचें। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है, वरना विवाद बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई जोखिम न लें। पुराने लेन-देन से परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में पहचान मिलेगी। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानियां दूर होंगी, लेकिन काम में लापरवाही से बचें।
सिंह राशि
आज चिंताएं बढ़ सकती हैं, खासकर धन को लेकर। परिवार में विवाह प्रस्ताव पक्का हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। मेहनत पर भरोसा रखें और गलत रास्ते से दूर रहें।
कन्या राशि
आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। घर में अतिथि आ सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन कुछ लोग विरोधी भी हो सकते हैं। दान-पुण्य में मन लगेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। पिता से मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। काम से नई पहचान बनेगी। ट्रैवल से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
धनु राशि
आज उन्नति का दिन है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
मकर राशि
आज आप अपने जरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय देने की कोशिश करें। संतान पढ़ाई में लापरवाही कर सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
मीन राशि
आज निर्णय सोच-समझकर लें। दिखावे में धन खर्च न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। प्रॉपर्टी लेनदेन में सावधानी जरूरी है।
यह भी पढ़े
https://www.tarangvoice.com/who-is-karnataka-dgp-dr-k-ramachandra-rao/




