लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश की लखनऊ बेंच ने दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान दिया।
दरअसल, मामले में पहले निचली अदालत ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में पुलिस जांच जरूरी है और तथ्यों की पूरी तरह पड़ताल होनी चाहिए।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में पुलिस को निर्देश दिया है कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जाए। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद इस केस को (CBI) को ट्रांसफर किया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर रायबरेली में दर्ज की जाएगी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सबकी नजर आगे की जांच और CBI की कार्रवाई पर टिकी हुई है।



