03 फरवरी 2026 का राशिफल: जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
नई दिल्ली: आज मंगलवार, 03 फरवरी 2026 का दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज मंगल अपनी उच्च स्थिति में है और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में आज का दिन जोश, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। कुछ राशियों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए आचार्य मानस शर्मा से जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन मान-सम्मान और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। परिवार में मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है।
वृषभ राशि
आज संपत्ति और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। बिजनेस में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि कानूनी मामलों में लापरवाही न करें और बाहरी सलाह से दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशि
आज परोपकार और सामाजिक कार्यों से जुड़कर नाम कमा सकते हैं। नई कोशिशें सफल होंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को ध्यान बनाए रखना होगा। पारिवारिक विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं।
कर्क राशि
दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन थोड़ा परेशान रह सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी आरोप या विवाद से दूर रहें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में संयम जरूरी है।
सिंह राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पड़ोसियों से विवाद से बचें। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि
आज उन्नति के रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है। विदेश शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक बातचीत से समस्याओं का समाधान होगा।
तुला राशि
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश से भविष्य में लाभ के संकेत हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। किसी सहयोगी की बात मन को चुभ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी और लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। पुराने लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
मकर राशि
आज मौज-मस्ती और सुकून का दिन रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। धन में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यों में लापरवाही से बचें। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। दूसरों के मामलों में सलाह देने से बचें। ऊर्जा अधिक रहेगी, सही दिशा में उपयोग करें।
मीन राशि
आज जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई भूमिका मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए धैर्य रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है और सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़े
https://www.tarangvoice.com/ambedkarnagar-the-shravan-dham-festival-has-begun/




