गुरुवार, 12 फरवरी का दैनिक राशिफल जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज गुरुवार, 12 फरवरी 2026 है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन चंद्रमा का गोचर पहले वृश्चिक राशि में और बाद में धनु राशि में होगा। ग्रहों के शुभ संयोग से कई राशियों के लिए उन्नति और धन लाभ के योग बन रहे हैं। खासतौर पर चार राशि वालों के लिए अचानक धन प्राप्ति और निवेश से लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। कामों को टालने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, नहीं तो दूरी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि

पुरानी गलती उजागर हो सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव आएगा। किसी विरोधी की बातों में आकर निवेश न करें। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। धन उधार लेने से बचें, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। रुके हुए आर्थिक कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कामों में लापरवाही न करें, वरना देरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि

लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा और मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से किया वादा पूरा करें। घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

सिंह राशि

वाणी की मधुरता से सम्मान मिलेगा। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कर्ज चुकाने की दिशा में प्रयास सफल होंगे। दिखावे में अधिक खर्च करने से बचें। किसी सरकारी कार्य में मित्र की सहायता लेनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

दिन सामान्य रहेगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। जल्दबाजी से बचें, नहीं तो कार्यों में गड़बड़ी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही यात्रा करें।

तुला राशि

आज सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

धैर्य और संयम से काम लें। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से संपत्ति लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ पार्टी या आयोजन में खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खान-पान में लापरवाही न करें। लंबे समय से रुकी घर खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। परीक्षा परिणाम बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिल सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। यात्रा की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन संयम रखें। बॉस की सलाह पर ध्यान दें। लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक व्यवसाय में सुधार होगा। संतान को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी से सुलझाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े

https://www.tarangvoice.com/february-12-history-important-events-in-india-and-the-world/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here