19 नवम्बर 2025 से दोनों ठहराव हुआ प्रभावी
MLC हरिओम पांडेय के प्रयासों से अकबरपुर जंक्शन और गोसाईगंज स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव को मिली स्वीकृति, 19 नवम्बर 2025 से लाभ मिलना शुरू हो गया है |
अंबेडकरनगर जनपद और अयोध्या मंडल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 15053/15054 लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस का अकबरपुर जंक्शन पर तथा ट्रेन संख्या 12225/12226 कैफियत एक्सप्रेस का गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है।
इन दोनों ट्रेनों का नया ठहराव दिनांक 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार से प्रभावी हुआ।

लंबे समय से चल रहा था ठहराव का प्रयास
इन बहुप्रतीक्षित ठहरावों के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता द्वारा पिछले कई वर्षों से सतत प्रयास किए जा रहे थे।
विशेषतः 29 अगस्त 2025 को माननीय रेलमंत्री से मुलाकात कर इन दोनों ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की औपचारिक मांग रखी गई थी। साथ ही अकबरपुर जंक्शन पर साबरमती एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस के ठहराव समय में वृद्धि किए जाने का आग्रह भी किया गया था।
इन प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड ने दोनों प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी है।
अकबरपुर जंक्शन पर लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस का ठहराव
अकबरपुर जंक्शन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ, गोरखपुर, छपरा एवं बिहार के विभिन्न हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं।
लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस इस मार्ग पर एक प्रमुख ट्रेन है, जिसका अकबरपुर जंक्शन पर रुकना यात्रियों की सुविधा को कई गुना बढ़ा देगा।

इस ठहराव से छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों और चिकित्सा के लिए यात्री साथ ही व्यापारियोंको सीधे और सहज यात्रा विकल्प प्राप्त होंगे।
अब यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक पहुंचने की अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर कैफियत एक्सप्रेस का ठहराव
कैफियत एक्सप्रेस अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस, कानपुर और दिल्ली के यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ट्रेन है।
गोसाईगंज स्टेशन पर इसके ठहराव से विशेषकर ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
अब गोसाईगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए दिल्ली तक तेज़ और आरामदायक यात्रा होगी|
अयोध्या और लखनऊ के बीच बेहतर कनेक्टिविटी
व्यापार एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि
सुनिश्चित होगी।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
इन दोनों ठहरावों के लागू होने के बाद क्षेत्र के लोगों की यात्रा में आने वाली कठिनाइयाँ काफी हद तक दूर होंगी।
रेलवे का यह निर्णय केवल सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अब अंबेडकरनगर और अयोध्या के यात्रियों को
अधिक ट्रेन विकल्प
आसान और सुगम आवागमन
बेहतर समय प्रबंधन
सुरक्षित व नियमित यात्रा
जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
आभार और उम्मीद
रेलवे द्वारा दी गई यह बड़ी सौगात जनता की लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है।
यह निर्णय क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। आने वाले समय में उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन अन्य आवश्यक ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म विस्तार और यात्री सुविधाओं में भी सुधार करेगा।




