खरमास समाप्त, अब शुरू होंगे मांगलिक कार्य
हिंदू धर्म में विवाह को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक माना जाता है, खासकर विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का अंत हो चुका है और इसके साथ ही शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी हट गया है। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। साल 2026 में शादी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पूरे साल में विवाह के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं 2026 का पूरा विवाह मुहूर्त कैलेंडर।
जनवरी 2026 में विवाह मुहूर्त
जनवरी महीने में खरमास का प्रभाव रहने के कारण विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इसलिए शादी के सीजन की शुरुआत फरवरी से होगी।
फरवरी 2026 के विवाह मुहूर्त
फरवरी में शादी के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं:
5 फरवरी, गुरुवार 6 फरवरी, शुक्रवार, 8 फरवरी, रविवार, 10 फरवरी, मंगलवार, 12 फरवरी, गुरुवार, 14 फरवरी, शनिवार, 19 फरवरी, गुरुवार, 20 फरवरी, शुक्रवार, 21 फरवरी, शनिवार, 24 फरवरी, मंगलवार, 25 फरवरी, बुधवार, 26 फरवरी, गुरुवार l फरवरी से ही पूरे देश में शादी का सीजन रफ्तार पकड़ लेगा।
मार्च 2026 के विवाह मुहूर्त
मार्च महीने में भी कई शुभ तिथियां हैं:
2 मार्च, सोमवार, 3 मार्च, मंगलवार, 4 मार्च, बुधवार, 7 मार्च, शनिवार, 8 मार्च, रविवार, 9 मार्च, सोमवार, 11 मार्च, बुधवार, 12 मार्च, गुरुवार
अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त
अप्रैल में विवाह के लिए 7 शुभ दिन उपलब्ध हैं:
15 अप्रैल, बुधवार, 20 अप्रैल, सोमवार, 21 अप्रैल, मंगलवार, 25 अप्रैल, शनिवार, 26 अप्रैल, रविवार, 28 अप्रैल, मंगलवार, 29 अप्रैल, बुधवार,
मई 2026 के विवाह मुहूर्त
मई का महीना भी विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने 8 शुभ तिथियां हैं:
1 मई, शुक्रवार, 3 मई, रविवार, 5 मई, मंगलवार, 6 मई, बुधवार, 7 मई, गुरुवार, 8 मई, शुक्रवार, 13 मई, बुधवार, 14 मई, गुरुवार
जून 2026 के विवाह मुहूर्त
जून में भी विवाह के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं:
21 जून, रविवार 22 जून, सोमवार, 23 जून, मंगलवार, 24 जून, बुधवार, 25 जून, गुरुवार, 26 जून, शुक्रवार, 27 जून, शनिवार, 29 जून, सोमवार
जुलाई 2026 के विवाह मुहूर्त
जुलाई में सीमित लेकिन शुभ दिन मौजूद हैं: 1 जुलाई, बुधवार, 6 जुलाई, सोमवार, 7 जुलाई, मंगलवार, 11 जुलाई, शनिवार l इसके बाद चातुर्मास शुरू होने के कारण विवाह पर विराम लग जाएगा।
नवंबर 2026 के विवाह मुहूर्त
चातुर्मास समाप्त होने के बाद नवंबर में फिर से शादियों की शुरुआत होगी:
21 नवंबर, शनिवार 24 नवंबर, मंगलवार 25 नवंबर, बुधवार 26 नवंबर, गुरुवार
दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त
साल के अंत में दिसंबर में 7 शुभ दिन मिलेंगे:
2 दिसंबर, बुधवार 3 दिसंबर, गुरुवार 4 दिसंबर, शुक्रवार 5 दिसंबर, शनिवार 6 दिसंबर, रविवार 11 दिसंबर, शुक्रवार 12 दिसंबर, शनिवार l Wedding Muhurat 2026 उन लोगों के लिए खास है जो पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करना चाहते हैं। खरमास समाप्त होते ही फरवरी से जुलाई और फिर नवंबर-दिसंबर तक शादी के कई शुभ अवसर उपलब्ध हैं। सही मुहूर्त का चयन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं, तो यह विवाह मुहूर्त कैलेंडर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
TARANG VOICE इसकी सत्यता का दावा नहीं करता
यह भी पढ़े




